मांस खाने वाले लोगों की पूजा, भगवान स्वीकार करते है या नहीं?
नमस्कार 🙏, बहुत समय के बाद आखिर मिलना हुआ, कैसे हैं आप सभी?? आज हम यहां इस विषय के बारे में चर्चा करने वाले है, यह जानने वाले है कि मांसाहारी लोगो की पूजा भगवान स्वीकार करते है या नहीं? तो चलिए शुभारंभ करते है..। यह बात मैने सबसे पहले पूज्य प्रेमानंद जी के मुख से सुनी थी फिर मैने इस विषय को काफी खोजा तो हां, बहुत सी जगह पर यह प्रमाणित है, बहुत सी धार्मिक ग्रंथों ( स्कंद पुराण, भगवत गीता इत्यादि) में यह लिखा है कि मांसाहारी मनुष्यों की पूजा कोई भी देवी देवता नहीं स्वीकारते। उस प्रभु के लिए सभी उसकी संतान है, चाहे वह मनुष्य हो या कोई जीव। और जब सभी उनकी संताने है तो कोई माता या पिता अपनी संतानों की हत्या करने वाले को कहां क्षमा करता है, तो प्रभु कैसे स्वीकार कर ले ऐसे मनुष्यों की पूजा जिन्होंने सिर्फ अपनी भूख शांत करने के लिए एक जीव की हत्या कर दी और उसका उन्हें कोई खेद भी नहीं। स्कंद पुराण के अनुसार ...